Haryana HSSC Group C Recruitment 2026
Thu, 05 Mar 2026
Follow the stories of academics and their research expeditions
-: उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 :-
???? उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से निम्न पदों के सापेक्ष चयन हेतु अधियाचन प्राप्त हुए है:-
उक्त रिक्त पदों (वेतनमान पे बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे-2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0-21700 से 69100, पे लेबिल-3), जिनका श्रेणीवार विवरण निम्नवत है, को भरने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:-
|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 UP पुलिस विज्ञापन संख्या: PRPB-B 07/2025 |
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : आवेदन शुल्कइस भर्ती प्रकिया के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगाः-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : आयु सीमाविज्ञापित पदों की नियमावलियां (यथा संशोधित) के अनुसार भर्ती के लिए यह आवश्यक है किः-
सीमा में छूट एतदर्थ प्रवृत्त शासनादेशों में निहित प्रावधानों के अनुसार अनुमन्य होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्सकुल पदों की संख्या : 32,679 पद (क) आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः-
(ख) आरक्षी पी०ए०सी०/ सशस्त्र पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः- (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)
(ग) आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः- (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)-
(घ) महिला बटालियन (जनपद-लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर) हेतु महिला आरक्षी के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)-
(ड.) आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)-
(च) जेल वार्डर (पुरूष) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः-
(छ) जेल वार्डर (महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरणः-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : वेतनमानवेतनमान - उक्त रिक्त पदों (वेतनमान पे बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे-2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0-21700 से 69100, पे लेबिल-3) यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : शारीरिक मानक परीक्षण(क) पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नवत है:- (एक) ऊँचाईः (क) सामान्य / अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। (ख) अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए।
सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम सीने का माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और कम से कम 84 सेंटीमीटर फुलाने पर और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिये 77 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और कम से कम 82 सेन्टीमीटर फुलाने पर होना चाहिए। टिप्पणीः- न्यूनतम 5 सेंटीमीटर सीने का फुलाव अनिवार्य है। (ख) महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नवत हैः-
(क) सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों तथा अनुसूचित जातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। (ख) अनुसूचित जनजातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 147 सेन्टीमीटर होनी चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम । 3) अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की विस्तृत प्रक्रिया का निर्धारण बोर्ड द्वारा किया जायेगा और इसे यथासमय बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रदर्शित किया जायेगा। 4) यदि कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण से असन्तुष्ट है तो वह परीक्षण के ठीक पश्चात् उसी दिन वहीं आपत्ति दाखिल कर सकता / सकती है। ऐसी समस्त आपत्तियों के समाशोधन के लिए बोर्ड प्रत्येक स्थान पर एक अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नाम निर्दिष्ट करेगा एवं ऐसे समस्त अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण उक्त नाम निर्दिष्ट अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी की उपस्थिति में संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण दल द्वारा पुनः कराया जायेगा। शारीरिक मानक परीक्षण में पुनः असफल पाये जाने वाले समस्त अभ्यर्थियों को भर्ती हेतु अनुपयुक्त घोषित किया जायेगा और इस सम्बन्ध में अग्रेतर किसी भी स्तर पर अपील ग्रहण नहीं की जायेगी। 5) पूर्व की भर्तियों में मापी गयी ऊँचाई व सीना की माप इस भर्ती में मान्य नहीं होगी। इस भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण दल द्वारा की गयी माप ही इस भर्ती में मान्य होगी। 6) किसी भी सरकारी / प्राइवेट संस्था से करायी गयी माप इस भर्ती में मान्य नहीं होगी। इस भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण दल द्वारा की गयी माप ही इस भर्ती में मान्य होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : शारीरिक दक्षता परीक्षाi. अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाये गये अभ्यर्थियों से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जायेगी जो अर्हकारी प्रकृति की होगी। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में अर्ह होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 4.8 कि०मी० की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी और महिला अभ्यर्थियों हेतु 2.4 कि0मी0 की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी। वे अभ्यर्थी जो विहित समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करते है, भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे तथा उसी स्तर पर चयन प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे। ii. शारीरिक दक्षता परीक्षण की विस्तृत प्रकिया, बोर्ड द्वारा अवधारित की जायेगी और इसे यथासमय बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा। iii. चयन परीक्षा को निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण करने के उद्देश्य से शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु आहूत होने वाले अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा है कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा की निर्धारित तिथि पर ही उपस्थित हों। किसी भी स्थिति में किसी अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निश्चित की गयी अन्तिम तिथि के पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। महिला अभ्यर्थियों को भी शारीरिक दक्षता परीक्षा में गर्भवती होने अथवा अन्य किसी कारण से शारीरिक दक्षता परीक्षा की अन्तिम तिथि के पश्चात कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी अभ्यर्थी को न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध रहने के कारण अथवा किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति से अनुपस्थित होने के कारण भी शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु नियत अंतिम तिथि के पश्चात कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। iv. इस परीक्षण को संचालित किये जाने हेतु बोर्ड द्वारा एक समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नाम निर्दिष्ट कोई डिप्टी कलेक्टर अध्यक्ष होगा और पुलिस आयुक्त/जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नाम निर्दिष्ट कोई सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होगा। यदि बोर्ड द्वारा अपेक्षा की जाती है तो समिति के अन्य सदस्य जिला मजिस्ट्रेट अथवा पुलिस अधीक्षक द्वारा नाम निर्दिष्ट किये जायेंगे। V. शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश-पत्र यथासमय बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे, जहां से अभ्यर्थी उसे स्वयं डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगे। vi. शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियों व समय की सूचना यथासमय बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी। vii. शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान स्टेरायड्स / उत्तेजक / नशीला पदार्थ का सेवन करना अनुचित आचरण है, जिसकी पुष्टि हेतु बोर्ड द्वारा आवश्यक जॉच कराकर ऐसे अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त करने की कार्यवाही एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जायेगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
ऐसे अभ्यर्थियों, जिनके आवेदन पत्र प्रथम दृष्ट्या सही पाये जायेगें, से ऑफलाइन लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जायेगी। i. लिखित परीक्षा में, वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्नपत्र रखा जायेगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसकी समयावधि 02 घन्टे की होगी। ii. लिखित परीक्षा में निम्नलिखित 04 विषय होगें (1) सामान्य ज्ञान, (2) सामान्य हिन्दी, (3) संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा (4) मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता। iii. उत्तर प्रदेश आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली-2015 (यथा संशोधित-2025), उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्ड कान्स्टेबुलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियमावली, 2015, उत्तर प्रदेश घुड़सवार पुलिस सेवा नियमावली-2016, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल नियमावली, 2021 व उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा नियमावली, 2016 (यथा संशोधित-2025) के प्रावधानों के अनुसार लिखित परीक्षा में निम्नानुसार न्यूनतम अंक पाने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगेः- (1) अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत । (2) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०) अभ्यर्थियों के लिए 25 प्रतिशत । (3) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ०बी०सी०) के अभ्यर्थियों के लिए 25 प्रतिशत । (4) अनुसूचित जाति (एस०सी०) / अनुसूचित जनजाति (एस०टी०) अभ्यर्थियों
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करेंऑनलाइन आवेदन की प्रक्रियाः-
i. अभ्यर्थियों हेतु OTR में पंजीकरण करने हेतु सभी चरण अनिवार्य है। ii. सर्वप्रथम अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाईट https://uppbpb.gov.in/Home/Notice पर जाकर, "आवेदन हेतु LINK" के लिंक पर क्लिक करें। iii. आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को प्रथम बार में अपना OTR पंजीकरण करना आवश्यक है । iv. प्रथम बार पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी के पास निम्न विवरण होना आवश्यक है - a. Unique Email Id b. Unique Mobile Number OTR हेतु प्रयुक्त Email Id एवं Mobile number अपरिवर्तनीय होगें। V. सत्यापन हेतु-Digi-Locker Account vi. सत्यापन के उपरांत अभ्यर्थी व्यक्तिगत विवरणों को भरेगा । vii. पंजीकरण के आखिरी चरण में अभ्यर्थी पासवर्ड बनाएगा एवं Captcha के जरिए पंजीकरण की कार्यवाही को पूर्ण करेगा । |
||||
| नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है। | ||||
उत्तर प्रदेश पुलिलस कॉन्स्टेबल भर्ती— महत्वपूर्ण—लिंक |
|
ऑनलाइन आवेदन
|
|||||||||
|
अधिसूचना डाउनलोड करें
|
यहाँ क्लिक करें | ||||||||
|
पाठ्यक्रम
|
|||||||||
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
|
Top Question
|
||||
|
|
Thu, 05 Mar 2026
Thu, 05 Mar 2026
Thu, 05 Mar 2026
Leave a comment