Inspirational journeys

Follow the stories of academics and their research expeditions

UP Police Computer Operator Grade A Recruitment 2026

Samrat Suresh

Fri, 06 Feb 2026

-: उ०प्र० पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2025 :-

???? उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरूष एवं महिलाओं के लिए कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर, पे बैण्ड-5200-20200 ग्रेड पे-2400 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 रू0 25500-81100/- के अन्तर्गत निम्नलिखित रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:-

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर सुधार फॉर्म 2026

विज्ञापन संख्याः पीआरपीबी-बी (कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए)-21/2025

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि- 16 दिसम्बर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 15 जनवरी 2026
  • जमा किये गये शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि- 18 जनवरी 2026

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ई० डब्लू०एस० / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हेतु रू0- 500/-
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों हेतु - रू0- 400/-

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयुः- अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01-07-1997 से पूर्व तथा दिनांक 01-07-2007 के बाद का न हुआ हो।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट।

आरक्षण श्रेणी व आयु सीमा में छूट-
अनुसूचित जाति - 05 वर्ष
अनुसूचित जनजाति - 05 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग - 05 वर्ष

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 1,352 पद

  • अनारक्षित - 545 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०) - 134 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 364 पद
  • अनुसूचित जाति - 283 पद
  • अनुसूचित जनजाति - 26 पद

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट परीक्षा भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
एवं
भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एकीडेटेड इन कम्प्यूटर एण्ड कम्यूनिकेशन (DOEACC) विभाग से कम्प्यूटर में "ओ" लेवल की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। समकक्षता निर्धारण शासनादेश संख्या-08/2022/2/47-का-2-2022/02 एलसी/2022, दिनांक 05 मई 2022 (परिशिष्ट-1) के अनुसार सार किया जायेगा।
या
प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कम्प्यूटर अभियंत्रण, सूचना प्रोद्योगिकी या इलेक्ट्रानिक्स अभियन्त्रण में डिप्लोमा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता।
 
नोट:- आवेदन की अन्तिम तिथि तक अभ्यर्थी को अपेक्षित शैक्षिक अर्हता अवश्य धारित करनी चाहिए तथा उसकी अंकतालिका अथवा प्रमाण-पत्र तत्समय उसके पास उपलब्ध होने चाहिए। अपेक्षित शैक्षिक अर्हता हेतु परीक्षा में सम्मिलित हुए (Appeared) अथवा सम्मिलित होने वाले (Appearing) अभ्यर्थी पात्र नही होंगे।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमानवेतनमानः राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार लिपिक ग्रेड-॥ / कनिष्ठ सहायक का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-5 निर्धारित है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में न्यूनतम चालीस प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
हेल्प लाइन-
आवेदन पत्र भरने में आ रही किसी भी समस्या के निराकरण हेतु हेल्प लाइन नम्बर-18009110005 जारी किया जा रहा है, जो आवेदन करने की अन्तिम तिथि तक (प्रातः 10:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक) कियाशील रहेगा।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2026 : आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया-
OTR (One Time Registration) में पंजीकरण
ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया में अभ्यर्थी सर्वप्रथम अपना ओ०टी०आर० पर पंजीकरण करेंगे। तत्पश्चात अभ्यर्थी पुनः बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर आकर अपना आवेदन पत्र पूरे विवरण के साथ भरकर जमा करेंगे। आवेदन पत्र पूर्णतः भरने के उपरान्त ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करेंगे।

I. एक बार पंजीकरण के उपरान्त अभ्यर्थी पुनः उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर, अपने पंजीकरण विवरण (login ID & credentials) से लॉगिन कर कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी लॉगिन निम्न माध्यम से कर सकता है:-
a. Account ID/Password अथवा
b. आधार अथवा
c. DigiLocker
II. अभ्यर्थी नियमावली / विज्ञप्ति का अध्ययन करने के उपरान्त ही आवेदन पत्र को भरें।
अभ्यर्थी यदि अपूर्ण / दोषपूर्ण या अयथार्थ सूचना से युक्त आवेदन पत्र भरते हैं तो उस दशा में अभ्यर्थी का आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।
IV. ऐसे अभ्यर्थी जो शासकीय सेवा में हैं उन्हें "नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
V. आवेदन पत्र भरने के उपरान्त अभ्यर्थी को भुगतान करना होगा।
VI. पेमेंट के उपरान्त अभ्यर्थियों से अपेक्षित है कि भरे हुये आवेदन पत्र का एक बार अवलोकन अवश्य कर लें। (अर्थात आवेदन को अन्तिम रूप से जमा करने हेतु "Preview" अवश्य कर लें एवं उसकी एक प्रति प्रिन्ट कर लें, भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी को सुविधा होगी)। Note- अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक बार का पंजीकरण एवं आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। (अंतिम आवेदन पत्र की स्वीकार होगा)
फोटोग्राफ
I आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों की Real time (लाइव) फोटोग्राफ ली जायेगी Real time फोटोग्राफ की शर्तें-
a. Real time फोटोग्राफ हेतु web camera/ अन्य कोई उपकरण जो आवेदन पत्र भरने के दौरान Real time फोटोग्राफ ले सके।
b. Real time फोटोग्राफ अपलोड के दौरान यदि अभ्यर्थी टोपी पहन कर फोटोग्राफ अपलोड करेगा तो फोटो स्वीकार नहीं होगी।
c. Real time फोटोग्राफ के दौरान अभ्यर्थी का चेहरा अन्य किसी भी चीज से ढका हुआ नहीं होना चाहिए (अर्थात मास्क, बाल, कपड़ा, छाया, आभूषण इत्यादि से ढका हुआ नहीं होना चाहिए)
d. ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा आँखों पर चश्मा धारण किया जाता है, उन अभ्यर्थियों को फोटोग्राफ लेते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि Real time फोटोग्राफ पर चश्मा के ऊपर कोई प्रतिबिंग / रोशनी न पड़े अर्थात अभ्यर्थी की आँखें स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
e. Real time फोटोग्राफ ब्लर (धुंधली) नहीं होनी चाहिए।
f. Real time फोटोग्राफ पर अत्यधिक चमक नहीं होनी चाहिए।
g. Real time फोटोग्राफ अपलोड करते समय अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की वर्दी को धारित नहीं करेंगे। (धारित वर्दी की दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा)
h. लिखित परीक्षा सहित भर्ती प्रक्रिया के किसी चरण में भाग लेते समय अभ्यर्थी को कोई वर्दी धारित नहीं करनी चाहिए अन्यथा उसे चयन प्रकिया में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
i. यदि अभ्यर्थी की Real time फोटोग्राफ का आधार फोटोग्राफ से मैच नहीं होता है तो अभ्यर्थी को इस सम्बन्ध में ऑनलाइन आवेदन पत्र में घोषणा भरना अनिवार्य होगा।
j. यदि आवेदक द्वारा आधार नहीं दिया गया है तथा किसी अन्य निर्धारित सरकारी पहचान पत्र के माध्यम से आवेदन किया गया है तो उसे आवेदन पत्र में निर्धारित स्वघोषणा पत्र भरना होगा।

हस्ताक्षर
1 आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों को अपना हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करना होगा।
हस्ताक्षर अपलोड करने की शर्तें-
1 आवेदक को सफेद कागज पर काली स्याही वाले पेन से 50mm x 20mm आकार के बॉक्स के अन्दर हस्ताक्षर करना होगा।
2 हस्ताक्षर रनिंग लेटर्स में होना चाहिए, ब्लॉक लेटर्स में नहीं।
3 हस्ताक्षर की छवि JPG/JPEG फार्मेट में होनी चाहिए।
4 हस्ताक्षर का आकार 50mm x 20mm या 140 x 60 पिक्सल होना चाहिए।
5 फाइल का साइज 30KB से 50KB के बीच होना चाहिए।
6 हस्ताक्षर केवल आवेदक का ही होना चाहिए, किसी और का नहीं।

हस्ताक्षर
(i)- आवेदन पत्र में भरे गये विवरण सही हैं, अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करने के बाद स्कीन पर उपलब्ध अनुदेशों के अनुसार स्कीन पर मांगी जा रही जानकारी देते हुए डेटा सबमिट (Submit) करें और डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इण्टरनेट बैंकिंग/यू०पी०आई० का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त, अगर कोई व्यय / शुल्क है, तो उसे भी अभ्यर्थी द्वारा वहन किया जायेगा।
(ii)-ऑनलाइन आवेदन शुल्क के सफलता पूर्वक जमा होने पर अभ्यर्थी का आवेदन पत्र प्रिन्ट करते ही Submit हो जायेगा। यदि अभ्यर्थी अन्तिम रूप से Submit नहीं करता है तो अन्तिम तिथि को आवेदन पत्र स्वतः Submit हो जायेगा।
(iii)-शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा शुल्क जमा करने की दशा में ही उसका आवेदन स्वीकार होगा। यदि निर्धारित अन्तिम तिथि के बाद शुल्क जमा किया जाता है तो अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं होगा, उसे निरस्त माना जायेगा। जमा शुल्क किसी दशा में किसी अभ्यर्थी को वापस नहीं होगा।

शैक्षिक एवं आरक्षण से संबन्धित तथा अन्य प्रमाण पत्रों की अपलोडिंग (DigiLocker) के माध्यम से अपलोड करना
1. अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले शैक्षिक, आरक्षण संबंधी, आयु में छूट संबंधी मूल निवास सम्बन्धी तथा अन्य सभी प्रमाण-पत्र, जो कि डीजी लॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध हो, उन्हें डीजी लॉकर (DigiLocker) के माध्यम से ही अपलोड करें।
2.  जो प्रमाण पत्र डीजी लॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध न हो उनकी प्रति स्कैन कर अपलोड करें।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती— महत्वपूर्ण लिंक

 
ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question


0 Comments

Leave a comment