Inspirational journeys

Follow the stories of academics and their research expeditions

UP Pharmacist Recruitment 2026

Samrat Suresh

Fri, 06 Mar 2026

-: भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) :-

???? उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026, भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प0-2025)/02 के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन भेषजिक के कुल रिक्त 560 पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ (UPSSSC)

उत्तर प्रदेश भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026

UP पुलिस विज्ञापन संख्या: 01-परीक्षा/2026

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

  • विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि- 28 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि- 09 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 29 मार्च 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 04 अप्रेल 2026
  • जमा किये गये शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि- 05 अप्रेल 2026

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रकिया के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगाः-
  • सामान्य / ई०डब्लू०एस० / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हेतु 25₹
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों हेतु 25₹

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयु (01 जनवरी 2026 को)
  • न्युनतम आयु 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष

ऊपरी उम्र सीमा में छूट - ऊपरी उम्र सीमा में इस तरह छूट दी जाएगी:

Sr. No Category Relaxation in Age
(i) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 05 वर्ष
(ii) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 03 वर्ष
(iii) बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD) 10 वर्ष (GEN/EWS), 13 वर्ष (OBC) & 15 वर्ष (SC/ST)
(iv) भूतपूर्व सैनिक 03 वर्ष
(v)

विधवा/तलाकशुदा महिलाएं

35 वर्ष तक (SC/ST के लिए 40 वर्ष)
NOTE: Cumulative Age Relaxation will not be available either under the above items or in combination with any other items.

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 560 पद

(क) कुल विज्ञापित पदों की संख्या व उनके सापेक्ष लम्बवत आरक्षण का विवरण
  • अनारक्षित - 224 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्लू०एस०) - 56 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 151 पद
  • अनुसूचित जाति - 118 पद
  • अनुसूचित जनजाति - 11 पद
(ख) कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष क्षैतिज आरक्षण का विवरण (क्षैतिज आरक्षण का विवरण)
  • स्वा संग्राम सेनाना के आश्रित - 11 पद
  • (ख) बधिर और श्रवण शक्ति में ह्यास - 11 (Н.Н.) पद
  • (ग) प्रमस्तिष्कीय अंगघात, उपचारित कुष्ठ, बीनापन, एसिड आक्रमण पीड़ित और मांसपेशीय दुष्पोषण सहित चलन क्रिया सम्बन्धी निःशक्तता - 11 (Ο.Α., O.L., L.C. Dw., A.A.V.) पद
  • सैन्य वियोजित /भूतपूर्व सैनिक - 28 पद
  • महिला - 112 पद
  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु - 11 पद

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

विभाग का नाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश
पद का नाम भेषजिक (Pharmacist)
वेतनमान 5200- 20200 ₹
पद स्थिति स्थायी व अस्थायी
 शैक्षणिक योग्यता सेवा में सीधी भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्था से भेषजिकी (फार्मेसी) का डिप्लोमा रखता हो, से स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत भी होना चाहिए।
 

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमान - 5200-20200 ₹

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 : हेल्पलाइन

यदि अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई कठिनाई हो रही है तो आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in के माध्यम से अथवा किसी भी कार्य दिवस में आयोग कार्यालय में संपर्क कर अपनी कठिनाई / समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सम्बन्धी निर्देश
 
????प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अभ्यर्थी का प्रमाणीकरण/ लॉगिन (Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number)- अभ्यर्थी को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के सापेक्ष पंजीकृत मोबाइल नंबर / ईमेल पर प्रेषित किये गये O.T.P. के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
 

✔️आवेदन (Application)-

  1. लॉगिन करने के उपरान्त इस भाग में अभ्यर्थी को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में दर्ज की गयी अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं जैसे- नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, उत्तर प्रदेश का निवासी होने सम्बन्धी विवरण, श्रेणी, EWS, क्षैतिज आरक्षण से संबन्धित विवरण, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक प्रस्थिति, सम्पर्क हेतु मोबाइल नंबर, ईमेल आदि विवरण स्वतः प्रदर्शित होंगे।
  2. इस भाग में अभ्यर्थी को विज्ञापन में प्रकाशित अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक) से सम्बन्धित विवरण भरना होगा। अभ्यर्थी द्वारा शैक्षिक योग्यता धारित करने के संबन्ध में Yes/No विकल्प का चयन करने के उपरान्त बोर्ड/ संस्था/ विश्वविद्यालय का नाम, परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष, प्रमाण पत्र संख्या/ अनुक्रमांक, अर्हता सम्बन्धी प्रमाणपत्र जारी करने की तिथि तथा प्राप्तांक सम्बन्धी विवरण आदि अंकित किया जाना होगा।
  3. अभ्यर्थी को उपर्युक्त सूचनाएं भरने के पश्चात रजिस्ट्रेशन पेज पर नीचे की ओर "Enter Verification Code" में दिखाये गये वेरिफिकेशन कोड की प्रविष्टि करने के पश्चात "सबमिट" बटन को क्लिक करना होगा। सबमिट बटन क्लिक करने के पश्चात "अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र" प्रदर्शित होगा, जिसमें 11 अंको की पंजीकरण संख्या सहित अन्य विवरण अंकित होगा। अभ्यर्थी इसकी एक प्रति मुद्रित कर अपने पास सुरक्षित रखें, जिसे आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत करना होगा।
✔️फोटो तथा हस्ताक्षर (Photo and Signature)-
इस भाग में अभ्यर्थी द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में अपलोड की गयी फोटो तथा हस्ताक्षर स्वतः प्रदर्शित होंगे। अभ्यर्थी द्वारा इसमें कोई संशोधन अथवा परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थी, फोटो तथा हस्ताक्षर View करने के उपरान्त "Continue" बटन को क्लिक करते ही अगले पृष्ठ पर चले जायेंगे।
 
✔️अन्य विवरण (Other Details)-
इस भाग में अभ्यर्थी को अधिमानी अर्हता (यदि कोई हो तो) के संबन्ध में Yes / No विकल्प को चुनना होगा। इस भाग में अभ्यर्थी द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में दर्ज किया गया स्थायी व पत्राचार का पता भी स्वतः प्रदर्शित होगा।
✔️घोषणा (Declaration)-
वेब पेज के निचले हिस्से में अभ्यर्थी द्वारा की जाने वाली घोषणा का प्रारूप प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी से यह अपेक्षा है कि वह घोषणा-पत्र की अंतर्वस्तु का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें तथा यदि घोषणा-पत्र से सहमत हो तो सभी बिन्दुओं को सेलेक्ट (Checkbox फो Tick) करते हुए नीचे दिये गये वेरीफिकेशन कोड को दर्ज कर Save and Submit बटन को क्लिक करते हुये शुल्क भुगतान सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण की जानी होगी।
 

✔️फीस का भुगतान एवं समायोजन तथा एप्लीकेशन फार्म सबमिशन (Fee Payment and Reconciliation & Application Form Submission)

  1. अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान Credit card/Debit card/ Internet Banking/ UPI या SBI के ई-चालान के माध्यम से वेबसाइट पर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करने की अनुमति नहीं है। शुल्क का सफल भुगतान /समायोजन होते ही अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र स्वतः सबमिट हो जायेगा एवं स्क्रीन पर अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र को डाउनलोड व प्रिंट अवश्य कर लें।
  2. कृपया ध्यान दें कि यदि अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क का सफलता पूर्वक भुगतान होने के पश्चात भी आवेदन-पत्र प्रदर्शित नहीं हो रहा है तो इसका आशय यह है कि अभ्यर्थी के आवेदन के सापेक्ष निर्धारित परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं हो सका है। उक्त स्थिति में अभ्यर्थी सम्बन्धित विज्ञापन के सापेक्ष प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करते हुए आयोग की वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment के अंतर्गत दिये गए विकल्प "Update Your Transaction ID by Double Verification" पर जाकर लॉगिन करेंगे एवं Verify Transaction ID बटन को क्लिक करने के उपरान्त शुल्क समायोजित करते हुये अपने आवेदन-पत्र को डाउनलोड व प्रिंट अवश्य कर लें।
  3. शुल्क का भुगतान असफल होने पर आवेदन-पत्र के स्थान पर Payment Acknowledgment Receipt (PAR) प्रदर्शित होगी। उक्त स्थिति में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment के अंतर्गत दिये गए विकल्प "Update Your Transaction ID by Double Verification" पर जाकर सम्बन्धित विज्ञापन के सापेक्ष प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करते हुए लॉगिन करेंगे एवं Verify Transaction ID बटन को क्लिक करेंगे। तदुपरान्त आयोग की वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment के अंतर्गत दिये गए Application Fee Deposition विकल्प पर जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करेंगे। शुल्क का सफल भुगतान/समायोजन होते ही अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र स्वत. सबमिट हो जायेगा एवं स्क्रीन पर अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी अपने इस आवेदन-पत्र को डाउनलोड व प्रिंट अवश्य कर लें।
  4. यदि किसी तकनीकी समस्या व अन्य किसी कारण से अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान आवेदन करते समय नहीं कर पा रहे हैं तो वे शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि तक आयोग की वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment के अंतर्गत दिये गए विकल्प "Update Your Transaction ID by Double Verification" पर जाकर सम्बन्धित विज्ञापन के सापेक्ष प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करते हुए लॉगिन एवं Verify Transaction ID बटन को क्लिक करेंगे। तदुपरान्त आयोग की वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment के अंतर्गत दिये गए Application Fee Deposition विकल्प पर जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करेंगे।
  5. ई-चालान के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने हेतु अभ्यर्थी को SBI का ई-चालान download कर SBI की किसी भी शाखा में जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा Applicant Segment के अंतर्गत Update Your Transaction ID by Double Verification Mode के माध्यम से ई-चालान का विवरण भर कर शुल्क का समायोजन किया जाएगा।
  6. अभ्यर्थियों से अपेक्षित है कि वे विज्ञापन की अंतिम तिथि तक अथवा उससे एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक दशा में अपने शुल्क का समायोजन कर अपने आवेदन-पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अवश्य प्राप्त कर लें। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त अभ्यर्थी शुल्क का समायोजन एवं आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट प्राप्त नहीं कर सकेंगे। शुल्क के सफल भुगतान एवं समायोजन के उपरान्त ही अभ्यर्थी का फार्म अंतिम रूप से सबमिट हो सकेगा एवं तदुपरांत अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र को डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।
  7. अभ्यर्थी द्वारा Applicant Segment के अंतर्गत दिये गये Applicant's Dashboard पर जाकर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से भी लॉगिन कर शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
  8. अभ्यर्थी Applicant Segment के अंतर्गत दिये गये Applicant's Dashboard पर जाकर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन/आवेदन शुल्क का स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का स्टेटस Pending होने पर अभ्यर्थी Applicant Segment के अंतर्गत Update Your Transaction ID by Double Verification Mode के माध्यम से आवश्यक विवरण भरने के उपरान्त तुरन्त फार्म का अगला भाग पूर्ण कर सकते हैं।
  9. कृपया ध्यान दें कि अभ्यर्थी शुल्क जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत शुल्क जमा नहीं कर पायेंगे और न ही उनका आवेदन अन्तिम रूप से स्वतः सबमिट हो सकेगा। अन्तिम तिथि के पश्चात इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा कोई भी प्रत्यावेदन अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  10. आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों से आवेदन के स्तर पर ऑनलाइन आवेदन हेतु मात्र ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा, जिसका श्रेणीवार विवरण ऊपर तालिका में अंकित है।
 
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती— महत्वपूर्ण—लिंक

ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

जवाब- उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम दिनांक क्या है?

जवाब- 29 मार्च 2026

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

जवाब- सभी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 25 रूपये

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती में कुल कितने पद है?

जवाब- 560 पद

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती में पदों की श्रेणीवार पदों की संख्या ऊपर दी गई है

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

भेषजिकी (फार्मेसी) का डिप्लोमा

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए वेतनमान क्या है?

  • Pay Scale₹5,200 – ₹20,200/-
  • Grade Pay₹2,800/-
  • LevelLevel-5

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उ०प्र० UPSSSC भेषजिक (Pharmacist) भर्ती के लिए आवेदन करने की जानकारी ऊपर दी गई है।

0 Comments

Leave a comment