Inspirational journeys

Follow the stories of academics and their research expeditions

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026

Samrat Suresh

Fri, 06 Feb 2026

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026

-: प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) सीधी भर्ती-2026 :-

???? राजस्थान सरकार के निम्नलिखित विभागों के लिये सम्बन्धित सेवा नियमों यथा संशोधन एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम 2014 के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित प्रपत्र मे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा योग्य अभ्यर्थियों से विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्यधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाते हैं:-

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या 04/2026

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

पंजीयन शुल्क जमा कराने एवं ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अवधिः-

ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 27.01.2026 से दिनांक 25.02.2026 को रात्रि 23.59 बजे तक SSO Portal पर Login कर Recruitment Portal पर भरे जा सकते है (इसके उपरांत लिंक निष्क्रिय हो जाएगा)। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम दिनांक का इन्तजार किए बिना समय सीमा के भीतर ऑनलाईन आवेदन करे।

  • परीक्षा आयोजन : बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के उक्त पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 9 और 10 मई 2026 को ऑफलाईन (ओ.एम. आर.) आधारित परीक्षा आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। परीक्षा की दिनांक एवं स्थान में परिवर्तन करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।
यदि आवेदक द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है तो पंजीयन शुल्क राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.). नेट बैकिंग, ए.टी.एम. कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

⭐ परीक्षा आयोजन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) के पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 09.05.2026 एवं प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 10.05.2026 को आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। परीक्षा की दिनांक एवं स्थान में परिवर्तन करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।

बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • (क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु रूपये 600/-
  • (ख) राजस्थान के नॉन कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु रूपये 400/-
  • (ग) समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु रूपये 400/-
नोट:- राजस्थान राज्य के अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो अन्य राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के मूल निवासी हैं तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में आते हैं, को इस भर्ती प्रक्रिया के लिये सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जायेगा। अतः ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : ????आयु सीमा

आयुः- आवेदक 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो। नियमों में उल्लेखित अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात् आने वाली आगामी जनवरी की प्रथम दिनांक से आयु की गणना की जाती है। अतः आवेदकों की आयु की गणना 01.01.2027 से की जावेगी।
परन्तु कार्मिक विभाग की अधिसूचना दिनांक 23.09.2008 के अनुसार "जिस भर्ती वर्ष विशेष में सीधी भर्ती के पदों के लिये भर्ती नहीं हुई हो और यदि कोई आवेदक उस वर्ष की भर्ती में आयु की दृष्टि से पात्र था तो उसे आयु की दृष्टि से पात्र माना जावेगा, किन्तु यह छूट 3 वर्ष से अधिक नहीं दी जावेगी।"
स्पष्टीकरणः बोर्ड द्वारा पूर्व में प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2022 में आयु की गणना 01.01.2023 को गई थी, इसके बाद भर्ती नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अब अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।

उच्चतम आयु सीमा में अन्य विशेष श्रेणियों में छूट निम्न प्रकार देय होगी:-
1. अधिकतम आयु सीमा में
1. आयु सीमा में छूट के प्रावधान :-
(क) सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
(ख) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को जो राजस्थान के स्थायी निवासी हैं, के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
(ग) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को जो राजस्थान की स्थायी निवासी है. के मामले में 10 वर्ष की छूट दी जायेगी।

उच्चतम आयु सीमा में अन्य विशेष श्रेणियों में छूट निम्न प्रकार देय होगी:-

✔️(क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान के मूल निवासी है, के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
✔️(ख) सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
✔️(ग) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान की मूल निवासी है, के मामले में 10 वर्ष की छूट दी जायेगी।

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 804 पद

  • प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III 500
  • प्रयोगशाला सहायक ग्रेड- 49
  • कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 86
  • प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा) 31
  • प्रयोगशाला सहायक (फोटो) 02
  • प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 136

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

☞ पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यताः-
(i) माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतुः-
(a) अनिवार्य योग्यताः- राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 की अनुसूचीना अधीनस्थ सेवा पद के समूह कः अध्यापन विंग के तहत वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित विषयों में से कम से कम तीन विषयों के साथ सीनियर सैकण्डरीः- सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित ।
(b) अधिमान्य योग्यताः देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान
(ii) कृषि विभाग हेतुः-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ हायर सैकेण्डरी या विज्ञान के साथ सीनियर हायर सैकेण्डरी
(iii) संस्कृत शिक्षा विभाग हेतुः-
सीनियर सैकेण्डरी या हायर सैकेण्डरी / वरिष्ठ उपाध्याय विज्ञान वैकल्पिक विषय के साथ
(iv) गृह विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) हेतुः-
(अ) विज्ञान विषय के साथ द्वितीय श्रेणी में सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण अथवा सरकार द्वारा घोषित समकक्ष परीक्षा
एवं
(ब) कम्प्यूटर साईन्स/कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन में सर्टिफिकेट / डिप्लोमा, या कम्प्यूटर विज्ञान / कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन में से कम से कम एक विषय के साथ भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अधिकृत संस्थान से प्राप्त डिग्री।
अथवा
'ओ' लेवल या इससे उच्चतर एनआईइएलआईटी (पूर्व डीओईएसीसी सोसायटी), नई दिल्ली से प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्स
अथवा

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित इन्फोरमेशन टेक्नॉलोजी में राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स (आर.एस.सी.आई.टी.)
* राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला हेतु उक्त पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता प्रयोगशाला सहायक (फोटो), प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा) एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के पदों हेतु समान है।
(v) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हेतुः-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान के साथ उच्च माध्यमिक या उसके समतुल्य परीक्षा
(vi) कॉलेज शिक्षा विभाग हेतुः-
मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा सीनियर सैकेण्डरी (भुगोल विषय सहित)
जो व्यक्ति पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुआ है या सम्मिलित हो रहा हो, जो इन नियमों में उल्लिखित पद के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है या सीधी भर्ती के लिए उक्त पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा लेकिन वह उसे उपयुक्त चयन एजेंसी को अपेक्षित शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा,-
1. मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने से पहले, जहां लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दो चरणों के माध्यम से चयन किया जाता है,
2. साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले जहां लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाता है।
3. लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले जहाँ केवल लिखित परीक्षा या केवल साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है, जैसा भी मामला हो।

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमान:- उक्त विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान निम्न तालिकानुसार होगाः-
प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III — पे मैट्रिक्स लेवल 8
प्रयोगशाला सहायक — पे मैट्रिक्स लेवल 8
प्रयोगशाला सहायक — पे मैट्रिक्स लेवल 8
प्रयोगशाला सहायक (फोटो) — पे मैट्रिक्स लेवल 8
प्रयोगशाला सहायक (फोटो के अलावा — पे मैट्रिक्स लेवल 8
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक — पे मैट्रिक्स लेवल 8

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : सिलेबस

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षख भर्ती के सिलेबर (पाठ्यक्रम) के लिए यहाँ क्लिक करें- सिलेबस देखें

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल जांच

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : हेल्पलाइन नम्बर

आवेदक को आवेदन करते समय अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो Recruitment Portal पर दिये गये Helpdesk Number या E-Mail-ITCELL, RSSB@RAJASTHAN.GOV.IN तथा RECRUITMENTHELPDESK@RAJASTHAN.GOV.IN पर सम्पर्क करें। ई-मित्र हेल्पलाइन नम्बर 0141-2922241/2922238 एवं ऑनलाइन आवेदन संबंधी समस्याओं के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0294-3057541 पर सम्पर्क करें।

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • बोर्ड द्वारा आवेदन Online Application Form माध्यम से ही प्राप्त किये जाएंगे जिन्हें राज्य के अधिकृत / निर्धारित ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है।
  • ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। तदुपरान्त ही अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करें। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी:-
  • ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एस.एस.ओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in से Login करने के उपरांत Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है, तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम OTR (One Time Registration) टैब पर अपनी श्रेणी Unreserved (UR) अथवा Reserved (EWS/OBC-NC/MBC-NC/SC/ST/SAH) श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी को OTR (One Time Registration) के समय भरी गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य भरे हुए मिलेंगें। अतः अभ्यर्थी OTR (One Time Registration) प्रक्रिया को सावधानी से भरें।
  • OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेगा।

नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक भर्ती : महत्वपूर्ण—लिंक


 

ऑनलाइन आवेदन

यहाँ क्लिक करें

अधिसूचना डाउनलोड करें

यहाँ क्लिक करें

पाठ्यक्रम

यहाँ क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question


0 Comments

Leave a comment