Inspirational journeys

Follow the stories of academics and their research expeditions

RSSB Forester Recruitment 2026

Samrat Suresh

Fri, 06 Feb 2026

-: राजस्थान वनपाल (Forester) सीधी भर्ती-2026 :-

बोर्ड द्वारा वन विभाग, राजस्थान के लिये राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा नियम, 2015 यथा संशोधित तथा राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 के अन्तर्गत वनपाल के पदों पर समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)-2024 में योग्य घोषित अभ्यर्थियों से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्र में विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्याधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाने हैं:-

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

आरएसएसबी वनपाल भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या 01/2026

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 06 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 फरवरी 2026
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख : 04 फरवरी 2026
परीक्षा की तारीख : अभी जारी नहीं की गई है।
परीक्षा सिटी की जानकारी : परीक्षा से पहले सूचना
एडमिट कार्ड : एग्जाम की तारीख से 24-48 घंटे पहले
⭐ ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की तिथी : 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक


परीक्षा आयोजन : बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के उक्त पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 9 और 10 मई 2026 को ऑफलाईन (ओ.एम. आर.) आधारित परीक्षा आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। परीक्षा की दिनांक एवं स्थान में परिवर्तन करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।
यदि आवेदक द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है तो पंजीयन शुल्क राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.). नेट बैकिंग, ए.टी.एम. कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • (क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु रूपये 600/-
  • (ख) राजस्थान के नॉन कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु रूपये 400/-
  • (ग) समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु रूपये 400/-
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने हेतु सभी वर्ग के आवेदकों हेतु 300/-
  • नोट:- राजस्थान राज्य के अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो अन्य राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के मूल निवासी हैं तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में आते हैं, को इस भर्ती प्रक्रिया के लिये सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जायेगा। अतः ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करना होगा।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयुः- आवेदक 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो। नियमों में उल्लेखित अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात् आने वाली आगामी जनवरी की प्रथम दिनांक से आयु की गणना की जाती है। अतः आवेदकों की आयु की गणना 01.01.2027 से की जावेगी।

उच्चतम आयु सीमा में अन्य विशेष श्रेणियों में छूट निम्न प्रकार देय होगी:-

1. अधिकतम आयु सीमा में आयु सीमा में छूट के प्रावधान :-

(क) सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।

(ख) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को जो राजस्थान के स्थायी निवासी हैं, के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।

(ग) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को जो राजस्थान की स्थायी निवासी है. के मामले में 10 वर्ष की छूट दी जायेगी। 

उच्चतम आयु सीमा में अन्य विशेष श्रेणियों में छूट निम्न प्रकार देय होगी:-

✔️(क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान के मूल निवासी है, के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।

✔️(ख) सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।

✔️(ग) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान की मूल निवासी है, के मामले में 10 वर्ष की छूट दी जायेगी।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 259 पद
  • गैर अनुसूचित क्षेत्र— 213 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र— 46 पद

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यताः—
(i) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सरकार द्वारा समकक्ष घोषित सीनियर सैकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
और
(ii) देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। जो व्यक्ति पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुआ है या सम्मिलित हो रहा हो, जो इन नियमों में उल्लिखित पद के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है या सीधी भर्ती के लिए उक्त पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा लेकिन वह उसे उपयुक्त चयन एजेंसी को अपेक्षित शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, -
1. मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने से पहले, जहां लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दो चरणों के माध्यम से चयन किया जाता है,
2. साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले जहां लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाता है।
3. लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले जहाँ केवल लिखित परीक्षा या केवल साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है, जैसा भी मामला हो।

नोट:- वनपाल भर्ती में ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो वनपाल भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले है या सम्मिलित हो रहे है परंतु उन्हें वनपाल भर्ती के लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वनपाल भर्ती की परीक्षा तिथि से पूर्व अर्जित करनी अनिवार्य होगी। अन्यथा वनपाल भर्ती परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती हेतु पात्र नहीं माना जायेगा।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमान - राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार वनपाल का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-8 निर्धारित है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता परीक्षण

राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा नियम 2015 के नियम 19 के अनुसारवनपाल के पदों पर सीधी भर्ती का अभ्यर्थी नीचे यथा विहित शारीरिक उपयुक्तता के न्यूनतम मापमान प्राप्त करेगा-

हाइट (ऊँचाई)-
✔️पुरुष कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊँचाई — 163 cms
✔️महिला कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊँचाई — 150 cms
छाती-
पुरुष कैंडिडेट्स के लिए छाती-
छाती का कम से कम घेरा 84 cms होना चाहिए और छाती का फैलाव कम से कम 05 cms होना चाहिए।
महिला कैंडिडेट्स के लिए छाती-
छाती का कम से कम घेरा 79 cms होना चाहिए और छाती का फैलाव कम से कम 05 cms होना चाहिए।
अनुसूचित जनजातियों और नस्लें जैसे, असमिया, भूटानी, गढ़वाली, गोरखा, कमांऊ, लद्दाखी, मीजो, नागा, नेपाली, सिक्किमी के अभ्यर्थियों और जो अरूणाचल प्रदेश, लाहौल तथा स्पीति, मेघालय से है, के मामले में न्यूनतम ऊँचाई के निम्नलिखित मापमान अनुज्ञात किये जा सकेंगे :-
✔️पुरुष कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊँचाई — 152 cms
✔️महिला कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊँचाई — 145 cms

(ख) पद - चाल परीक्षण: पुरुष / महिला अभ्यर्थी को क्रमशः 25/16 कि.मी. की दूरी चार घण्टे के भीतर-भीतर पैदल चलकर तय करने वाला एक शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उत्तीर्ण करना होगा ।
(ग) शारीरिक दक्षता परीक्षण नियम 23 के उप-नियम (2) के अधीन गठित समिति द्वारा नामनिर्दिष्ट अधिकारियों द्वारा संचालित किया जायेगा।

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

आवेदक को आवेदन करते समय अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो सम्पर्क करें।
For Vigyapti- 0141-2722520
Helpline Number for Fee Payment Related Issues- 0141-2221424/2221425
Application Form Issue- 9352323625/7340557555

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेरिट लिस्ट

RSSB वनपाल भर्ती 2026 : आवेदन कैसे करें

  • बोर्ड द्वारा आवेदन Online Application Form माध्यम से ही प्राप्त किये जाएंगे जिन्हें राज्य के अधिकृत / निर्धारित ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है।
  • ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। तदुपरान्त ही अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करें। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी:-
  • ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एस.एस.ओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in से Login करने के उपरांत Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है, तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम OTR (One Time Registration) टैब पर अपनी श्रेणी Unreserved (UR) अथवा Reserved (EWS/OBC-NC/MBC-NC/SC/ST/SAH) श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी को OTR (One Time Registration) के समय भरी गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य भरे हुए मिलेंगें। अतः अभ्यर्थी OTR (One Time Registration) प्रक्रिया को सावधानी से भरें।
  • OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेगा।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

RSSB वनपाल भर्ती— महत्वपूर्ण—लिंक

 
ऑनलाइन आवेदन
अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question


0 Comments

Leave a comment