Inspirational journeys

Follow the stories of academics and their research expeditions

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026

Samrat Suresh

Fri, 06 Feb 2026

-: कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती-2026 :-

???? कृषि विभाग राजस्थान के लिये राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 यथा संशोधित तथा राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 के अन्तर्गत कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 156) पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित प्रपत्र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा योग्य अभ्यर्थियों से विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्याधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (On Line Application Form) आमंत्रित किये जाते हैं।

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB)

RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या RSSB 03/2026

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 :  महत्वपूर्ण दिनांक

पंजीयन शुल्क जमा कराने एवं ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अवधिः-

ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 13.01.2026 से दिनांक 11.02.2026 को रात्रि 23.59 बजे तक SSO Portal पर Login कर Recruitment Portal पर भरे जा सकते है (इसके उपरांत लिंक निष्क्रिय हो जाएगा)। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम दिनांक का इन्तजार किए बिना समय सीमा के भीतर ऑनलाईन आवेदन करे।

  • परीक्षा आयोजन : बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के उक्त पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 18.04.2026 को ऑफलाईन (ओ.एम. आर.) आधारित परीक्षा आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। परीक्षा की दिनांक एवं स्थान में परिवर्तन करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।
यदि आवेदक द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है तो पंजीयन शुल्क राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.). नेट बैकिंग, ए.टी.एम. कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

⭐बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • (क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु रूपये 600/-
  • (ख) राजस्थान के नॉन कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु रूपये 400/-
  • (ग) समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु रूपये 400/-

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : ????आयु सीमा

आयुः- विभागीय नियमों में उल्लेखित आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात् आने वाली आगामी जनवरी की प्रथम दिनांक से आयु की गणना के प्रावधान अनुसार आवेदक दिनांक 01.01.2027 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो। 'राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 23.09.2008 के अनुसार "जिस भर्ती वर्ष विशेष में सीधी भर्ती के पदों के लिये भर्ती नहीं हुई हो और यदि कोई आवेदक उस वर्ष की भर्ती में आयु की दृष्टि से पात्र था तो उसे आयु की दृष्टि से पात्र माना जावेगा, किन्तु यह छूट 3 वर्ष से अधिक नही दी जावेगी।"
स्पष्टीकरणः बोर्ड द्वारा पूर्व में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती-2023 में आयु की गणना 01.01.2024 को गई थी, इसके बाद भर्ती नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अब अधिकतम आयु सीमा में 02 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।
उच्चतम आयु सीमा में अन्य विशेष श्रेणियों में छूट निम्न प्रकार देय होगी:-
✔️(क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान के मूल निवासी है, के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
✔️(ख) सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के मामले में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
✔️(ग) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को, जो राजस्थान की मूल निवासी है, के मामले में 10 वर्ष की छूट दी जायेगी।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट।


आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : 1,100 पद

गैर अनुसूचित क्षेत्र- 944 पद
  • सामान्य- 346 पद
  • अनुसूचित जाति- 149 पद
  • अनुसूचित जनजाति- 111 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग- 195 पद
  • अति पिछड़ा वर्ग- 46 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 93 पद
  • बारां जिले की सहरिया आदिम जाति- 04 पद
क्षैतिज आरक्षण (HORIZONTAL RESERVATION)
  • दिव्यांगजन- 38 पद
  • भूतपूर्व सैनिक- 111 पद
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी- 18 पद
अनुसूचित क्षेत्र- 156 पद
  • सामान्य- 79 पद
  • अनुसूचित जाति- 07 पद
  • अनुसूचित जनजाति- 70 पद
क्षैतिज आरक्षण (HORIZONTAL RESERVATION)
  • दिव्यांगजन- 07 पद
  • भूतपूर्व सैनिक- 17 पद
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी- 03 पद

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : ???? शैक्षणिक योग्यता

(i) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (कृषि) या बी.एस.सी. (कृषि उद्यान) ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक।
और
(ii) देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। जो व्यक्ति पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुआ है या सम्मिलित हो रहा हो, जो इन नियमों में उल्लिखित पद के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है या सीधी भर्ती के लिए उक्त पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा लेकिन वह/उसे उपयुक्त चयन एजेंसी को अपेक्षित शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : वेतनमान

वेतनमानराज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार कृषि पर्यवेक्षक का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-5
निर्धारित है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : सिलेबस

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षख भर्ती के सिलेबर (पाठ्यक्रम) के लिए यहाँ क्लिक करें- सिलेबस देखें

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल जांच

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 : हेल्पलाइन नम्बर

आवेदक को आवेदन करते समय अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो Recruitment Portal पर दिये गये Helpdesk Number या E-Mail-ITCELL, RSSB@RAJASTHAN.GOV.IN तथा RECRUITMENTHELPDESK@RAJASTHAN.GOV.IN पर सम्पर्क करें। ई-मित्र हेल्पलाइन नम्बर 0141-2922241/2922238 एवं ऑनलाइन आवेदन संबंधी समस्याओं के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0294-3057541 पर सम्पर्क करें।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • बोर्ड द्वारा आवेदन Online Application Form माध्यम से ही प्राप्त किये जाएंगे जिन्हें राज्य के अधिकृत / निर्धारित ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है।
  • ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। तदुपरान्त ही अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करें। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी:-
  • ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एस.एस.ओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in से Login करने के उपरांत Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है, तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम OTR (One Time Registration) टैब पर अपनी श्रेणी Unreserved (UR) अथवा Reserved (EWS/OBC-NC/MBC-NC/SC/ST/SAH) श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी को OTR (One Time Registration) के समय भरी गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य भरे हुए मिलेंगें। अतः अभ्यर्थी OTR (One Time Registration) प्रक्रिया को सावधानी से भरें।
  • OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेगा।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती— महत्वपूर्ण—लिंक

 
???? ऑनलाइन आवेदन
???? अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर सरकारी रिजल्ट रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक कब शुरू होगा?

  • जवाब: इस रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 13 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं।

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नोटिफिकेशन 2026 की लास्ट डेट क्या है?

  • जवाब: इस रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 फरवरी 2026 है।

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर वैकेंसी 2026 के लिए एज लिमिट क्या है?

  • जवाब: इस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की एज RSSB रूल्स के हिसाब से है, पोस्ट वाइज एज की जानकारी ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन में देखें।

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए क्वालिफिकेशन क्या है?

  • जवाब: इस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का B.Sc पास होना जरूरी है, अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन पूरी तरह से पढ़ें।

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • जवाब: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए, सबसे पहले आपको ऑफिशियल Sarkari Result जो कि SarkariExam.com है, पर जाना होगा और इस रिक्रूटमेंट पेज के ज़रिए अप्लाई करना होगा। Sarkari Result ऑफिशियल के ज़रिए आप कई सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Q. RSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2025 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • जवाब: वे सभी कैंडिडेट जिन्होंने इस भर्ती के लिए एग्जाम दिया था, अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, आप रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और DOB (डेट ऑफ़ बर्थ) डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का ऑफिशियल डाउनलोड लिंक ऊपर दिए गए ज़रूरी लिंक में मिल जाएगा।

Q. RSSB ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

  • जवाब: RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ है।

0 Comments

Leave a comment